राजनांदगांव : 51 जोड़ों का विवाह कराएगा साहू समाज…

राजनांदगांव | नई कार्यकारिणी के गठन के बाद जिला साहू संघ युवा प्रकोष्ठ की बैठक रखी गई। जिसमें संगठन की मजबूती, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और आगामी सामाजिक कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में 22 नवंबर को आयोजित होने वाले 51 जोड़ों के सामूहिक विवाह एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन की रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक में समाज से कुरीतियों को समाप्त करने, आपसी भाईचारा बढ़ाने और युवाओं को जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया गया। बैठक में जिला साहू संघ के अध्यक्ष नोबेल साहू, युवा प्रकोष्ठ संयोजक मनीष साहू, सचिव खेमलाल साहू, सहसंयोजक तेजेंद्र साहू, विष्णु साहू मौजूद रहे।

See also  बहनों की आत्मनिर्भरता और चेहरे की मुस्कान ही हमारी सबसे बड़ी खुशी - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *