राजनांदगांव : हॉकी संघ के चुनाव में गड़बड़ी का आरोप, कमेटी करेगी जांच…

राजनांदगांव | जिला हॉकी संघ के चुनाव में लगे गड़बड़ी के आरोपों की जांच होगी। इसके लिए कलेक्टर जितेंद्र यादव ने दो सदस्यीय कमेटी बनाई है। एडीएम सीएल मारकंडे और डिप्टी कलेक्टर अभिषेक तिवारी पूरे चुनाव प्रक्रिया और लगे आरोपों की जांच कर तीन दिन के भीतर कलेक्टर को रिपोर्ट सौपेंगे। बता दें कि 2 अगस्त को जिला हॉकी संघ की चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई।

इसमें सिटी स्पोटर्स क्लब के मनीष गौतम ने गड़बड़ी का आरोप लगाया। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को कूटरचित और अवैध बताया। कार्यकारिणी को भंग करने की मांग की। वहीं पांच साल से आडिट नहीं होने और वित्तीय गड़​बड़ी का भी आरोप लगाया। मामले की शिकायत उन्होंने कलेक्टर जितेंद्र यादव से की थी। जिसके बाद कलेक्टर ने आरोपों की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है। तीन दिन में जांच पूरी की जाएगी।

See also  CG : लापता बच्ची सकुशल बरामद, बीजापुर पुलिस की तत्परता लाई रंग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *