राजनांदगांव : आमाटोला स्कूल में ग्रामीणों ने जड़ा ताला, शिक्षिका को हटाया…

अंबागढ़ चौकी , अंबागढ़ चौकी ब्लाक के ग्राम आमाटोला में हायर सेकंडरी स्कूल की शिक्षिका पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। मंगलवार को स्कूल खुलने के टाइमिंग में बड़ी संख्या में पालक और शाला विकास समिति के पदाधिकारी स्कूल पहुंचे और स्कूल के गेट के सामने ताला जड़ दिया।

ग्रामीणों का आरोप था कि व्याख्याता संध्या सिंह बच्चों से लेकर शाला विकास समिति के पदाधिकारियों से अच्छा व्यवहार नहीं करती। बच्चों के प्रति भी उनका व्यवहार ठीक नहीं हैं। पूर्व में भी उन्हें समझाइश दी गई थी। लेकिन उनकी मनमानी स्कूल में जारी रही। जिससे आक्रोशित होकर उन्हें स्कूल में ताला जड़ना पड़ा है।

इधर प्रदर्शन की जानकारी मिलने के बाद डीईओ वायडी साहू मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की शिकायत सुनी। जिसके बाद तत्काल व्याख्याता संध्या सिंह को आमाटोला स्कूल से हटाकर अन्य स्कूल में व्यवस्था के तहत पदस्थ किया। जिसके बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन खत्म किया।

See also  CG : केसीजी पुलिस कर्मियों के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 100 से अधिक का हुआ चेकअप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *