राजनांदगांव : खेल दिवस की पूर्व तैयारी को लेकर प्रतिनिधि मंडल ने मेयर से की चर्चा…

राजनांदगांव , जिला हॉकी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने महापौर मधुसूदन यादव से उनके निवास पर मुलाकात की। बैठक में 29 अगस्त को खेल दिवस की तैयारियों पर चर्चा हुई। हॉकी संघ ने गौरवपथ स्थित ध्यानचंद चौक के जीर्णोद्धार की जरूरत बताई। संघ ने कहा कि चौक में लगी मेजर ध्यानचंद, ओलंपियन एयरमैन बेस्टियन और जिले के राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी नारायण पटेल की प्रतिमाएं जर्जर हो गई हैं। इनका जीर्णोद्धार जरूरी है। महापौर ने कहा अगले वर्ष के खेल दिवस से पहले जीर्णोद्धार या नई प्रतिमा स्थापना की पूरी प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।

संघ ने हॉकी स्टेडियम में नया टर्फ लगाने का काम जल्द शुरू कराने का अनुरोध किया। संघ ने कहा कि इससे ज्यादा खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। अधिकारियों से चर्चा कर प्रस्तावित काम के लिए जल्द कार्यादेश जारी कराने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में हॉकी संघ के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, सचिव शिवनारायण धकेता, वरिष्ठ हॉकी प्रशिक्षक भूषण साव, महेश श्रीवास्तव, जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव और जिला ओलंपिक संघ के कार्यकारी सदस्य रणविजय प्रताप सिंह मौजूद रहे।

See also  CG : संगीत सम्राट महाराजा चक्रधर सिंह की जयंती पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया पुण्य स्मरण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *