CG : रायपुर में बड़ी साजिश? रेलवे ट्रैक पर रखा मिला लोहे का पाइप …

CG : रायपुर में बड़ी साजिश? रेलवे ट्रैक पर रखा मिला लोहे का पाइप …

रायपुर: रायपुर गोंदवारा ओवरब्रिज और अंडरब्रिज के बीच रेलवे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा लोहे का पाइप रखकर रेल आवागमन बाधित करने का मामला सामने आया है। घटना 18 अगस्त की शाम करीब 5.20 बजे रेलवे ट्रैक केएम नंबर 827/24 बी पर हुई। जानकारी के अनुसार, अज्ञात व्यक्ति ने रेलवे ट्रैक पर करीब 1.5 इंच मोटा और 7 फीट लंबा लोहे का पाइप रख दिया था। इसी दौरान वहां से मालगाड़ी गुजर रही थी। ट्रैक पर पाइप रखे होने से रेल आवागमन प्रभावित हुआ। घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे अधिकारियों ने तत्काल आवश्यक कार्रवाई की।

घटना को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपी के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 153, 174 (सी) और 147 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जीआरपी पुलिस ने आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। जीआरपी का कहना है कि रेलवे ट्रैक पर इस तरह की वस्तु रखना गंभीर अपराध है। इससे ट्रेन दुर्घटना होने और यात्रियों की जान को खतरा पैदा हो सकता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अज्ञात आरोपी की पतासाजी के लिए जीआरपी थाना रायपुर ने गुढ़ियारी थाना पुलिस से सहयोग मांगा है। घटना स्थल के आसपास संदिग्ध गतिविधियों और लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि रेलवे ट्रैक पर पाइप किसने रखा और इसके पीछे उसकी मंशा क्या थी ।

See also  CG : सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की मंजूरी, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *