मुरैना के गणेशपुरा विद्युत वितरण केंद्र राजस्व वृद्धि में अव्वल

भोपाल

 मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा विद्युत वितरण व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ एवं दक्ष बनाने के उद्देश्य से निरंतर प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। कंपनी के मैदानी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किए गए समर्पित प्रयासों के फलस्वरूप राजस्व संग्रहण में ऐतिहासिक वृद्धि, ट्रांसफार्मर विफलता दर में कमी, शत-प्रतिशत बकाया वसूली एवं ए.टी. एंड सी. हानियों में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है।

 राजस्व संग्रहण में गत वर्ष की तुलना में सर्वाधिक प्रतिशत वृद्धि अर्जित करने वाले शहरी वितरण केंद्रों में मुरैना संचा./संधा. वृत्त अंतर्गत मुरैना संभाग- I के गणेशपुरा वितरण केंद्र ने कंपनी स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। गणेशपुरा वितरण केंद्र द्वारा किए गए विशेष प्रयासों से वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्राप्त 2265.46 लाख रुपये राजस्व वसूली की तुलना में वर्ष 2025-26 में 4280.42 लाख रुपये का राजस्व एकत्र करते हुए 88.94 प्रतिशत की शानदार वृद्धि दर्ज की गई है।

 तकनीकी दक्षता एवं वितरण ट्रांसफार्मरों के संधारण के क्षेत्र में संचा./संधा. वृत्त रायसेन ने कंपनी क्षेत्रांतर्गत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। रायसेन वृत्त में वितरण ट्रांसफार्मर फेल होने की दर पिछले वर्ष की तुलना में 3.06 प्रतिशत कम रही, जो कंपनी क्षेत्रांतर्गत न्यूनतम है। इसी प्रकार निम्नदाब श्रेणी में सर्वाधिक बकाया राशि वसूली के अंतर्गत बैतूल वृत्त के संभाग दक्षिण के बैतूल जोन शहर-II ने विशेष प्रयासों से मार्च 2025 की 25.75 लाख रुपये की बकाया राशि की तुलना में मार्च 2026 तक शत-प्रतिशत की कमी लाते हुए संपूर्ण बकाया राशि की नकदी वसूली सुनिश्चित कर उत्कृष्ट कार्य किया।

 सकल तकनीकी एवं वाणिज्यिक हानियों (ए.टी. एंड सी. लॉस) को न्यूनतम स्तर पर लाने में कंपनी के भोपाल एवं ग्वालियर क्षेत्र के ग्रामीण वितरण केंद्रों ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। भोपाल क्षेत्र अंतर्गत नर्मदापुरम वृत्त के पिपरिया संभाग स्थित सांडिया ग्रामीण वितरण केंद्र ने ए.टी. एंड सी. हानियों में गत वर्ष की तुलना में 20.06 प्रतिशत की कमी दर्ज कर भोपाल क्षेत्र में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। वहीं ग्वालियर क्षेत्र अंतर्गत भिण्ड वृत्त के लहार संभाग स्थित दबोह ग्रामीण वितरण केंद्र ने ए.टी. एंड सी. हानियों में 27.85 प्रतिशत की कमी दर्ज कर ग्वालियर क्षेत्र में प्रथम स्थान हासिल किया है।

See also  MP में 32 IAS अधिकारियों के तबादले, कई जिला पंचायत CEO और निगम आयुक्त बदले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *