राजनांदगांव : फर्जी सिम एक्टिवेट कर बेचते थे, एक और आरोपी गिरफ्तार…

डोंगरगांव , थाना गैंदाटोला पुलिस ने फर्जी तरीके से सिम एक्टिवेट कर बेचने के मामले में फरार आरोपी मनीष कुमार शांडिल्य (25) निवासी ग्राम बम्हनीभाठा थाना डोंगरगांव को सोमनी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार कंपनी में काम करने के दौरान मिली सुविधाओं व जानकारी का दुरुपयोग कर फर्जी तरीके से सिम एक्टिवेट कर अन्य लोगों को बेचता था।

मामले में पूर्व में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि मनीष घटना के बाद से फरार था। आरोपी के कब्जे से 238 जियो ब्लैंक सिम कार्ड, दो मोबाइल, दो बायोमेट्रिक फिंगर प्रिंट मशीन, आधार व पैन कार्ड, बैंक पासबुक एवं चेकबुक सहित 25 हजार रुपए नकद जब्त की गई है। मामले में थाना गैंदाटोला में धारा 318 (4), 61(2) बीएनएस एवं 66 (सी) आईटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज है। पुलिस के अनुसार फर्जी सिम से जुड़ी अन्य धोखाधड़ी एवं संलिप्त लोगों की जांच जारी है।

See also  CG : छत्तीसगढ़ के कण-कण में विराजमान हैं देवाधिदेव महादेव, प्रदेश की समृद्ध आध्यात्मिक परंपरा हमारी अमूल्य धरोहर - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *