राजनांदगांव : रक्षाबंधन : छात्राओं ने सैनिकों के लिए भेजीं राखी…

डोंगरगढ़| रक्षाबंधन पर्व पर प्रतिभास्थली ज्ञानोदय विद्यापीठ चंद्रगिरि तीर्थ डोंगरगढ़ की छात्राओं ने देश की सीमाओं की रक्षा में तैनात वीर सैनिक भाइयों के प्रति अपना स्नेह, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए एक विशेष राखी अभियान आयोजित किया। विद्यालय की छात्राओं ने स्वयं राखियां तैयार कर उन्हें सुंदर ढंग से पैक किया।

छात्राओं ने सैनिक भाइयों के लिए शुभकामना संदेश और प्यार भरे संदेश भी भेजे। इस अवसर पर छात्राओं में देशभक्ति और उत्साह का विशेष वातावरण देखने को मिला। छात्राओं ने कहा कि हमारे सैनिक अपने परिवारों से दूर रहकर दिन-रात देश की सुरक्षा करते हैं।

ऐसे वीर भाइयों के प्रति सम्मान और अपनत्व व्यक्त करने का रक्षाबंधन से बेहतर अवसर कोई नहीं हो सकता। विद्यालय परिवार की ओर से भेजी गई इन राखियों के माध्यम से छात्राओं ने संदेश दिया रक्षा का यह पवित्र बंधन केवल एक धागा नहीं, बल्कि देश के वीर जवानों के प्रति हमारी श्रद्धा, सम्मान और विश्वास का प्रतीक है।

See also  बिलासपुर की शांभवी शर्मा ने रचा कमाल, पश्चिम बंगाल की शूटिंग स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *