CG : लल्ला सोनवानी को छुड़ाने के प्रयास के मामले में पुलिस की कार्रवाई …

CG : लल्ला सोनवानी को छुड़ाने के प्रयास के मामले में पुलिस की कार्रवाई …

रायपुर: थाना गोबरा नवापारा में दर्ज अपराध क्रमांक 222/2026, धारा 115(2)-BNS, 126(2)-BNS, 132-BNS, 221-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS एवं 61-BNS के प्रकरण में थाना गोबरा नवापारा पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस प्रकरण में NSA के आरोपी लल्ला सोनवानी सहित कुल 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है तथा सभी आरोपी वर्तमान में जेल में निरुद्ध हैं। प्रकरण की विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं तथ्यों के आधार पर आरोपी सुनील सोनवानी की पहचान की गई।

आरोपी सुनील सोनवानी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया गया। इस दौरान आरोपी द्वारा विरोध किए जाने पर संघर्ष की स्थिति निर्मित हुई, जिसके बाद पुलिस टीम ने उसे काबू में लेकर विधिवत गिरफ्तार किया गया थाना गोबरा नवापारा पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने, अपराधियों को संरक्षण देने अथवा गिरफ्तार आरोपियों को छुड़ाने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अपराध से संबंधित जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

See also  सीएम साय का बड़ा तोहफा, आज श्रमिकों के खातों में ट्रांसफर होंगे 39.67 करोड़ रुपये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *