CG : राजधानी में फिर डबल मर्डर, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त : कन्हैया…

CG : राजधानी में फिर डबल मर्डर, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त : कन्हैया…

कहा : अवैध नशा और सट्टे का गढ़ बना डीडी नगर थाना क्षेत्र

रायपुर । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने डीडी नगर थाना क्षेत्र के चंगोराभाठा और रायपुरा में देर रात हुए दोहरे हत्याकांड पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना को पुलिस पेट्रोलिंग की पोल खोलने वाला और कमिश्नरेट प्रणाली की विफलता का प्रत्यक्ष प्रमाण करार देते हुए कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है और अपराधियों के दिल से पुलिस का खौफ खत्म हो गया है।

कन्हैया अग्रवाल ने कहा कि रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र लगातार अपराधियों का गड़बड़ पर जा रहा है। क्षेत्र में अवैध शराब गांजा नशे की गोलियां भारी मात्रा में लगातार बेची जा रही है साथ ही अवैध रूप से सट्टा और जुआ खिलाने का कारोबार भी तेजी से बढ़ रहा है। राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना अंतर्गत आने वाले कई इलाके लंबे समय से अवैध नशीली वस्तुओं के कारोबार और सट्टेबाजी के लिए बदनाम हैं। पुलिस प्रशासन की ढिलाई और गश्त के अभाव के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, जिसके चलते खुलेआम हत्या जैसी संगीन वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि चंगोराभाठा और रायपुरा की इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है और नागरिक भय के साये में जीने को मजबूर हैं। उन्होंने सीधे तौर पर प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा , पुलिस प्रशासन और कमिश्नरेट प्रणाली पर प्रश्नचिह्न लगाते हुए माँग की है कि दोहरे हत्याकांड के सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए। क्षेत्र में संचालित हो रहे अवैध नशे और सट्टे के कारोबार पर तुरंत पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। अग्रवाल ने कहा कि डीडी नगर थाना क्षेत्र सहित पूरे शहर में पुलिस पेट्रोलिंग को प्रभावी और सख्त बनाया जाए।

See also  CG : शराब के नशे में बुलेट चलाना पड़ा महंगा, कोर्ट ने लगाया 10 हजार का जुर्माना …

कन्हैया अग्रवाल ने चेतावनी दी कि यदि शहर में बढ़ते अपराधों, अवैध नशे के कारोबार और सट्टेबाजी पर लगाम नहीं कसी गई, तो कांग्रेस पार्टी क्षेत्र की जनता के साथ उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *