राजनांदगांव : रूप दास चुने गए अध्यक्ष, संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प…

राजनांदगांव : रूप दास चुने गए अध्यक्ष, संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प…

राजनांदगांव , सतगुरु कबीर पंथ समाज सिंघोला-सुरगी परिक्षेत्र की महत्वपूर्ण बैठक कर्मा भवन सुरगी में समाजजनों की उपस्थिति में हुई। बैठक में सामाजिक गतिविधियों को बेहतर ढंग से संचालित करने तथा समाज में एकता और संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से रूप दास साहू को अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी डुमन लाल साहू एवं धनेश्वरी साहू को, सचिव दुष्यन्त साहू एवं मंथीर साहू को तथा कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी लोक दास साहू एवं धर्मेन्द्र साहू को सौंपी गई।

इसी क्रम में ज्ञान दास साहू, सुग्रीव दास साहू एवं भेख दास साहू को संरक्षक बनाया गया। समाज के धार्मिक एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शन के लिए महंत घनश्याम दास साहू एवं सोमनाथ साहू का चयन किया गया। बैठक में सिंघोला-सुरगी परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांवों से समाज के सदस्यों ने सहभागिता की। सभी गांवों से कार्यकारिणी सदस्यों का भी चयन किया गया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने समाज की एकता बनाए रखने, संगठन को मजबूत करने और समाजहित में सक्रियता से कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक के समापन पर समाजजनों ने एक-दूसरे को सप्रेम साहेब बंदगी साहेब कहकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर हरिनारायण साहू, कमल साहू, फूलचंद साहू, गोवर्धन साहू सहित समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

See also  राजनांदगांव : मिट्टी के गणेश को बढ़ावा, पीओपी पर सख्ती, आयुक्त ने किया मौका निरीक्षण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *