राजनांदगांव : खेल मैदान में पौधरोपण का विरोध कलेक्टर से सुरक्षित रखने की मांग…

राजनांदगांव : खेल मैदान में पौधरोपण का विरोध कलेक्टर से सुरक्षित रखने की मांग…

राजनांदगांव , वार्ड 49 ग्राम मोहड़ में खेल मैदान में किए जा रहे पौधरोपण को लेकर वार्ड वासियों ने आपत्ति की है। इस संबंध में ग्रामीणों ने सोमवार दोपहर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर खेल मैदान को सुरक्षित रखने और पौधरोपण के लिए मैदान से बाहर उपयुक्त वैकल्पिक स्थान तय कराने की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार मोहड़ के मैदान में बच्चे और युवा नियमित रूप से खेल गतिविधियां करते हैं। यहां सेना भर्ती की तैयारी और अभ्यास भी किया जाता है। स्कूल स्तर और कन्हारपुरी संकुल स्तर की विभिन्न खेल स्पर्धा होती है।

ऐसे में मैदान के भीतर पौधरोपण होने से खेल गतिविधियों के प्रभावित होने की आशंका है। ज्ञापन में कहा गया है कि मैदान का निरीक्षण कर खेल गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए पौधरोपण के लिए मैदान के बाहर उपयुक्त स्थान निर्धारित करने के निर्देश दिए जाएं। वार्डवासियों ने इसे जनहित और युवाओं के हित से जुड़ा मामला बताते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार, कांग्रेस नेता हफीज खान के नेतृत्व में मोहड़ वासी निगम आयुक्त से मिलने पहुंचे और यह मांग रखी। इस दौरान गांव के युवा मौजूद रहे।

See also  CG : सावन के आखिरी सोमवार पर कई मुख्यमंत्रियों ने शुभकामनाएं दीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *