CG : विष्णु भैया के स्नेह से बहनों की रक्षाबंधन की खुशियां हुईं खास …

cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

महतारी वंदन योजना की 30वीं किश्त से श्रीमती सुखसागर चौहान के परिवार में बढ़ी त्योहार की रौनक

कोरबा । रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और अपनत्व का पर्व है। इस बार महतारी वंदन योजना की 30वीं किश्त की राशि महिलाओं के खातों में पहुंचने से प्रदेश की बहनों के लिए यह पर्व और भी खास हो गया है। कोरबा नगर के शारदा विहार निवासी श्रीमती सुखसागर चौहान के लिए भी रक्षाबंधन की खुशियां इस बार दोगुनी हैं। उनके खाते में महतारी वंदन योजना की राशि पहुंच चुकी है, जिससे वे पूरे उत्साह के साथ त्योहार की तैयारियों में जुटी हैं।

श्रीमती सुखसागर चौहान कहती हैं कि विष्णु भैया ने बहनों की जरूरतों और खुशियों का ध्यान रखते हुए रक्षाबंधन से पहले ही उनके खातों में राशि पहुंचाई है। उन्होंने कहा, पहले छोटी-छोटी जरूरतों के लिए पति से पैसे मांगने पड़ते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। महतारी वंदन योजना की राशि समय पर हमारे खाते में आ जाती है और हम अपनी जरूरतें स्वयं पूरी कर लेते हैं। उन्होंने कहा कि भाई जब अपनी बहन की जरूरत बिना कहे समझ ले, तो इससे बड़ी खुशी और क्या हो सकती है। विष्णु भैया भी हम छत्तीसगढ़ की बहनों की जरूरतों का ध्यान रखते हैं और समय पर हमारे खातों में राशि पहुंचाते हैं। इससे हमें सम्मान के साथ अपने परिवार के लिए निर्णय लेने और अपनी जरूरतें पूरी करने का आत्मविश्वास मिला है।

राखी से पहले राशि मिलने पर श्रीमती चौहान ने कहा कि इस बार त्योहार की तैयारियों में किसी तरह की कमी नहीं रहेगी। उन्होंने बताया कि योजना से मिली राशि से बच्चों के लिए नए कपड़े, मिठाई और राखी की खरीदारी करेंगी तथा पूरे परिवार के साथ उत्साह और उमंग से रक्षाबंधन मनाएंगी। उन्होंने कहा, ”विष्णु भैया केवल हम बहनों के बारे में नहीं सोचते, बल्कि हमारे परिवार और बच्चों की खुशियों का भी ध्यान रखते हैं। त्योहार से पहले राशि मिलने से इस बार रक्षाबंधन और भी खास हो गया है।“

See also  ख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *