छत्तीसगढ़

रायपुर : दिव्यांगजनों के लिए प्लेसमेंट कैम्प 23 अगस्त को रायपुर में

साढ़े पांच सौ दिव्यांगजनों को नौकरी पाने का अवसरप्रतिष्ठित औद्योगिक संस्थानों-कंपनियों में मिलेगी नौकरीरायपुर 21 अगस्त 2023राजधानी रायपुर के सिविल लाईन स्थित रोजगार कार्यालय में दिव्यांगजनों के लिए विशेष प्लेसमेंट कैम्प 23 अगस्त को होगा। राजभवन के बाजू में स्थित कार्यालय में होने वाले इस कैम्प के माध्यम से साढ़े पांच सौ से अधिक दिव्यांगजनों को प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनियों और औद्योगिक संस्थानों में नौकरी मिल सकेगी। इस विशेष प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से टेक महिन्द्र कंपनी, रियल इस्पात एण्ड पावर लिमिटेड, शांता टेक्नो प्राइवेट लिमिटेड, अलंकार एलाॅय प्राइवेट लिमिटेड, सफायर ट्रेड विंग्स प्राइवेट लिमिटेड, टच स्टोन टैली सविर्सेस प्राइवेट लिमिटेड और बालाजी डिस्ट्रीब्यूटर्स द्वारा दिव्यांगजनों की भर्ती की जाएगी। दिव्यांगजनों को इन कंपनियों में कम्प्यूटर आॅपरेटर, कस्टमर केयर एक्जीक्यिूटिव, नर्सिंग स्टाॅफ, डाटा एंट्री आॅपरेटर, सुपरवाईजर, कलर्क जैसे पदों पर चयन का अवसर मिलेगा। 18 से 35 साल की उम्र और दसवीं कक्षा से स्नातक उतीर्ण दिव्यांगजन इस प्लेसमेंट कैम्प में शामिल हो सकते है। कार्य क्षेत्र रायपुर एवं भिलाई रहेगा। चयनित अभ्यर्थियों को 12 से 15 हजार रूपये प्रतिमाह वेतन मिल सकेगा।प्लेसमेंट कैम्प की आयोजक उप संचालक रोजगार शशि अतुलकर ने बताया कि इस प्लेसमेंट कैम्प में केवल दिव्यांग अभ्यर्थी ही शामिल हो सकेंगे। अभ्यर्थियों को स्वयं के व्यय पर शामिल होना होगा। इसके लिए कोई भत्ता देय नहीं होगा। शिविर में आवेदकों को जिला रोजगार पंजीयन कार्ड, जिला चिकित्सा बोर्ड द्वारा जारी दिव्यांगता प्रमाण पत्र, शिक्षा एवं आयु से संबंधित प्रमाण पत्र, शैक्षणिक दस्तावेज, जाति प्रमाण पत्र और पासपोर्ट आकार के दो फोटो भी लेकर आना होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए विशेष रोजगार कार्यालय के फोन नम्बर +91-0771-4044081 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

kgnews

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

41 minutes ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

56 minutes ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

56 minutes ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

1 hour ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

1 hour ago