राजनांदगांव : जिला स्तरीय टेबल टेनिस में 50 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा…

राजनांदगांव , जिला टेबल टेनिस संघ ने रविवार को दिग्विजय स्टेडियम में जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता कराई। इसमें 50 से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। मेन्स सिंगल फाइनल में सुरेंद्र सिंह बग्गा ने रणदीप सिंह भाटिया को सीधे सेटों में 11-06, 11-07, 14-12 से हराया। महिला वर्ग में अभिज्ञा कनौजे ने अनन्या गोटेकर को 11-05, 11-06, 11-08 से हराया। यूथ वर्ग में समृद्ध गुप्ता ने वरुण साहू को 11-08, 11-09, 09-11, 11-07 से हराया। विजेता, उप विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

महिला वर्ग में विजेता अभिज्ञा कनौजे, उपविजेता अनन्या गोटेकर, पुरुष वर्ग में विजेता सुरेंद्र सिंह बग्गा, प्रथम उपविजेता रणदीप सिंह भाटिया रहे। द्वितीय उपविजेता वीर सिंह भाटिया, यूथ वर्ग में विजेता समृद्ध गुप्ता, प्रथम उपविजेता वरुण साहू, द्वितीय उपविजेता भावेश रामटेके रहे। समापन पर खिलाड़ियों को पुरस्कार, प्रमाण पत्र दिए गए।

प्रभा सेठिया ने हर ग्रुप में प्रथम स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को 1 हजार रुपए की नकद प्रोत्साहन राशि दी। संघ ने सहयोग के लिए आभार जताया। अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बग्गा ने कहा प्रतियोगिता का उद्देश्य खिलाड़ियों को मंच देना, टेबल टेनिस को बढ़ावा देना है। सचिव अरुण दुलानी ने खिलाड़ियों, अभिभावकों, पदाधिकारियों, सदस्यों का आभार जताया। कहा सामूहिक सहयोग से आयोजन संभव हुआ।

See also  CG : महतारी वंदन योजना से चंदापुरी के चेहरे पर आई खुशी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *