CG : साधु बनकर गांजा तस्करी का खेल RPF ने दो तस्करों को दबोचा …

CG : साधु बनकर गांजा तस्करी का खेल RPF ने दो तस्करों को दबोचा …

छत्तीसगढ़ की बिलासपुर पुलिस ने गांजे की तस्करी के रैकेट का भंडाफोड़ किया है और 2 लोगों को गिरफ्तार किया है. सबसे बड़ी बात आरोपी साधु के वेश में तस्करी का रैकेट चलाते थे, ताकि पुलिस को उनपर शक न हो. आरोपियों की गिरफ्तारी निगौरा रेलवे स्टेशन पर हुई. RPF ने शक के आधार पर दो संदिग्धों को पकड़ा तो तलाशी में 15.540 किलो गांजा बरामद हुआ. जिसकी कीमत करीब 7.77 लाख रुपए बताई गई.भौगोलिक संदर्भ 24 अगस्त की रात करीब 1:15 बजे ऑपरेशन ‘नारकोस’ के तहत RPF टास्क टीम निगौरा स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में संदिग्धों की जांच कर रही थी. इसी दौरान वेश बदले दो लोगों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं. रोककर पूछताछ और तलाशी ली गई तो कपड़ों की पोटलियों से गांजा निकल आया. आरोपियों की पहचान हंसा नाथ (40) और मनता नाथ उर्फ लंबू (39), दोनों निवासी संगरूर, पंजाब के रूप में हुई.

हंसा नाथ से 7.280 किलो और मनता नाथ से 8.260 किलो गांजा बरामद हुआ. फिलहाल दोनों को जैतहरी पुलिस को सुपुर्द किया गया है. मामले में NDPS एक्ट की धारा 8/20(ख) के तहत अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है. निगौरा की यह कार्रवाई अकेली नहीं है. नशे के कारोबार के खिलाफ बिलासपुर मंडल RPF की कार्रवाई का आंकड़ा अब 550 किलो से अधिक गांजे तक पहुंच चुका है. वर्ष 2026 में अब तक जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 3 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई गई है.

See also  राजनांदगांव : प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *