छुरिया , नगर में मुस्लिम समाज ने बुधवार को जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी मनाई। इस दौरान पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के यौमे विलादत की खुशी में विभिन्न कार्यक्रम हुए। पर्व पर मुस्लिम समाज के लोगों ने अपने घरों, प्रतिष्ठानों को आकर्षक रोशनी, झंडों से सजाया। सुबह करीब 10 बजे जामा मस्जिद से जुलूस निकाला गया।
इसमें बड़ी संख्या में युवा, बच्चे और समाज के लोग शामिल हुए। नारों के साथ जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पूरे छुरिया नगर का भ्रमण कर पुनः जामा मस्जिद पहुंचा। इस दौरान नगर में जगह-जगह लोगों ने पानी, सिरनी वितरण की व्यवस्था की गई थी। जामा मस्जिद में पेश इमाम सद्दाम हुसैन ने परचम कुशाई की रस्म अदा की।
इसके बाद मुस्लिम समाज की ओर से सलातो-सलाम का नजराना पेश किया गया। जुलूस का बौद्ध समाज ने स्वागत किया। शरबत पिलाकर सद्भाव, भाईचारे और कौमी एकता की मिसाल पेश किया। नगर भ्रमण के दौरान पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव के प्रवक्ता चुम्मन साहू, मनोज सिन्हा, भावेश सिन्हा सहित अन्य लोग भी जुलूस में शामिल हुए।
















Leave a Reply