रायपुर । छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश में राज्य प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों का प्रशासनिक आधार पर तबादला किया है।
इस संबंध में 27 अगस्त को आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार अधिकारियों को नवीन पदस्थापना पर आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है। तबादला सूची में देव नारायण कश्यप, चित्रकांत चाली ठाकुर, दीप्ति गौत्ते, गुड्डू लाल जगत, विनय कुमार अग्रवाल और डॉ. ऋतु वर्मा के नाम शामिल हैं।

















Leave a Reply