राजनांदगांव: राजपूत क्षत्रिय महासभा की क्विज स्पर्धा 30 को…

cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

राजनांदगांव| राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़, उपसमिति-राजनांदगांव की ओर से युवा पीढ़ी को ज्ञान, संस्कार, संस्कृति और गौरवशाली इतिहास से जोड़ने के उद्देश्य से 30 अगस्त को प्रदेश स्तरीय क्विज प्रतियोगिता रखी गई है। प्रतियोगिता राजेश्वरी करुंग विद्यालय, दीनदयाल उपाध्याय नगर चिखली में दोपहर 12 से 2 बजे तक होगी।

प्रतियोगिता में दो आयु वर्ग रखे गए हैं। पहला वर्ग 18 वर्ष तक और दूसरा वर्ग 18 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागियों के लिए होगा। दोनों वर्गों में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न रामायण, महाभारत, उपनिषद, सनातन धर्म, भारतीय इतिहास पर आधारित होंगे।

See also  रक्षा सूत्र से बंधा ‘पक्के घर’ का संकल्प

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *