शर्मनाक : रेल कर्मचारी ने की ट्रेन में पेशाब, 13 दिन बाद वायरल हुआ घटना का वीडियो

जबलपुर
 संपर्क क्रांति ट्रेन के AC कोच में पेशाब कर देने का मामला सामने आया है। नशे में धुत एक रेल कर्मचारी ने चलती ट्रेन में लोअर बर्थ पर बैठे-बैठे पेशाब कर दी।

बता दें कि 9 अगस्त की रात जबलपुर से हजरत निजामुद्दीन स्टेशन की ओर जा रही ट्रेन के AC कोच B-6 में पेशाब करने वाला रेल कर्मचारी जबलपुर रेल मंडल का है। घटना के वक्त सभी यात्री सो रहे थे। इस वजह से मामला दब गया।

हालांकि इस दौरान वहां मौजूद एक यात्री ने कर्मचारी की इस हरकत का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर जबलपुर रेल मंडल में हड़कंप मच गया।

DRM विवेक शील ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं वीडियो बनाने वाले शख्स की भी तलाश की जा रही है ताकि घटना से जुड़े सभी तथ्य सामने आ सकें।

प्रदर्शन में शामिल होने जा रहा था दिल्ली

कोच में यात्री सीट पर पेशाब करने वाले कर्मचारी का नाम दशरथ कुमार बताया जा रहा है। वह जबलपुर रेल मंडल के मैकेनिकल विभाग में ओएस के पद पर पदस्थ है। दशरथ 10 अगस्त को दिल्ली में न्यू पेंशन स्कीम को लेकर हो रहे राष्ट्रव्यापी आंदोलन में शामिल होने जा रहा था। ट्रेन में ही उसने इतनी अधिक मात्रा में शराब पी ली थी कि उसे होश ही नहीं रहा कि वह यात्री सीट पर पेशाब कर रहा है।

कोच में पेशाब करने का नहीं है ये पहला मामला

चलती ट्रेन में यात्री सीट पर पेशाब करने का यह पहला मामला नहीं है। कुछ साल पहले भी इंदौर से जबलपुर आ रही ओवरनाइट एक्सप्रेस में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था। इस दौरान एक वरिष्ठ अधिकारी ने नशे में धुत होकर चलती ट्रेन में यात्री सीट के पास पेशाब कर दी थी जिसका विरोध सहयात्रियों के साथ भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने भी किया था। घटना के बाद अधिकारी को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा …

CG : 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा …

रायपुर। नई दिल्ली में आयोजित 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में छत्तीसगढ़…

10 minutes ago
CG : स्कूल में अश्लीलता फ़ैलाने वाले शिक्षक-शिक्षिका सस्पेंड …

CG : स्कूल में अश्लीलता फ़ैलाने वाले शिक्षक-शिक्षिका सस्पेंड …

जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ विकासखंड के एक शासकीय विद्यालय में शिक्षक और शिक्षिका के कथित…

27 minutes ago
CG : शुरू हुई साय मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर 3.0 …

CG : शुरू हुई साय मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर 3.0 …

रायपुर। साय मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर 3.0 शुरू हो गई है। चिंतन शिविर को लेकर…

55 minutes ago
CG : मीडिया और संचार अधिकारियों के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित …

CG : मीडिया और संचार अधिकारियों के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित …

रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन…

1 hour ago
Railway Alert: बरेली यार्ड में मेंटेनेंस के चलते इंदौर-मुंबई रूट की 4 ट्रेनें जुलाई-अगस्त में रहेंगी रद्द

Railway Alert: बरेली यार्ड में मेंटेनेंस के चलते इंदौर-मुंबई रूट की 4 ट्रेनें जुलाई-अगस्त में रहेंगी रद्द

ग्वालियर  उत्तर रेलवे के बरेली यार्ड स्थित वाशिंग लाइन संख्या 36 एवं 37 पर अनुरक्षण…

1 hour ago
MP Rain Alert: भारी बारिश से नर्मदापुरम-खंडवा स्टेट हाईवे बंद, हरदा में नदियां उफान पर; रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी

MP Rain Alert: भारी बारिश से नर्मदापुरम-खंडवा स्टेट हाईवे बंद, हरदा में नदियां उफान पर; रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी

भोपाल  आष्टा क्षेत्र में पार्वती और तप नदी का जलस्तर बढ़ने से कई गांवों के…

1 hour ago