CG : जिला स्तरीय परामर्शदात्री एवं पुनरीक्षण समिति की बैठक 02 सितम्बर को

जगदलपुर, , कलेक्टर आकाश छिकारा की अध्यक्षता में 02 सितम्बर 2026 को सांयकाल 05 बजे कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में जिला स्तरीय परामर्शदात्री एवं पुनरीक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई है। जिसमें बैंकों की जमा अग्रिम, ऋण जमा अनुपात सहित किसान क्रेडिट कार्ड प्रदाय स्थिति, प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री मुद्रा योजना इत्यादि की समीक्षा की जाएगी।

साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अलावा जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, खादी एवं ग्रामोद्योग, अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति, पशुपालन एवं मत्स्यपालन विभाग के स्वरोजगार योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। बैठक में सर्व संबंधित अधिकारियों एवं बैंकर्स को अद्यतन जानकारी के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

See also  मोहला : राष्ट्रीय खेल दिवस पर मिनी स्टेडियम मोहला में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *