राजनांदगांव : कई स्कूलों के मैदानों में पानी भरने से खेल गतिविधियों पर लगा ब्रेक

राजनांदगांव| अंचल के कई स्कूलों के खेल मैदानों में बारिश के बाद पानी भर गया है। निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से कई दिनों तक पानी जमा रहता है। इससे विद्यार्थियों की नियमित खेल गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं।

मैदान में पानी, कीचड़ होने से बच्चों के फिसलने और चोटिल होने का खतरा बना रहता है। खेल मैदान केवल स्कूलों में होने वाली विभिन्न सामूहिक गतिविधियों के लिए भी उपयोग किए जाते हैं। स्कूल मैदानों में जल निकासी की स्थायी व्यवस्था की जरूरत है।

See also  महाअष्टमी पर चलगली क्षेत्र को मंत्री रामविचार नेताम का बड़ी सौगात मोरन नदी पर 5.91 करोड़ की लागत से बनेगा उच्चस्तरीय पुल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *