राजनांदगांव : उदयाचल के सामने सड़क पर गड्‌ढे आवागमन में बढ़ी लोगों की परेशानी…

राजनांदगांव | उदयाचल के सामने वाली सड़क पर गड्ढे होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। बारिश के बाद गड्ढों में पानी भरने से वाहनों की आवाजाही के दौरान पानी और कीचड़ उछलता है।

इस मार्ग से रोज बड़ी संख्या में लोग आवाजाही करते हैं। गड्ढों के कारण वाहन चालकों के ब्रेक लगाने से पीछे से आने वाले वाहनों से टक्कर होने की आशंका रहती है। उदयाचल में मरीज भी पहुंचते है। यहां मरम्मत और सुधार की जरूरत है।

See also  नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *