मोहला | सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) में सफल उम्मीदवारों के लिए सिपाही फार्मा, सिपाही तकनीकी नर्सिंग सहायक व अग्निवीर महिला सेना पुलिस पदों की भर्ती रैली इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज सागर (मध्यप्रदेश) में आयोजित की जाएगी।
सिपाही फार्मा, तकनीकी नर्सिंग सहायक के लिए 12 अक्टूबर को प्रातः 3 बजे तथा अग्निवीर महिला सेना पुलिस के लिए 14 अक्टूबर को प्रातः 5 बजे रिपोर्टिंग निर्धारित है। योग्य उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र Join Indian Army वेबसाइट व ई-मेल पर भेजे जा चुके हैं।
उम्मीदवार एडमिट कार्ड, आवश्यक दस्तावेज व आधार कार्ड से लिंक मोबाइल साथ लेकर उपस्थित हों। भर्ती संबंधी जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के आधिकारिक व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ सकते हैं अथवा 0771-2965212, 2965214 पर संपर्क कर सकते हैं।










Leave a Reply