CG : पूर्व CM भूपेश बघेल के पूर्व PA के घर ED का छापा, फाॅर्स तैनात …

CG : पूर्व CM भूपेश बघेल के पूर्व PA के घर ED का छापा, फाॅर्स तैनात …

भिलाई: छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर सुबह सुबह बड़ी कार्रवाई की है। ED ने आज सुबह करीब 6 बजे भिलाई स्थित केके चंद्रवंशी के घर दबिश दी है। बताया जा रहा है कि टीम घर पर दस्तावेजों और अन्य जरूरी सामान की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, केके चंद्रवंशी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पीए है। सुबह-सुबह ED की टीम के पहुंचने से इलाके में हलचल बढ़ गई। फिलहाल यह कार्रवाई किस मामले को लेकर की जा रही है, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। ED की जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई से जुड़ी और जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

बताया जा रहा है कि प्रवर्तन निदेशालय की 2 से तीन गाड़ियां पहुंची हुई है और सभी गाड़ी रायपुर पासिंग की बताई जा रही है। पांच से 6 अधिकारियों की अंदर होने की सूचना है। वहीं घर के बाहर सुरक्षाकर्मियों के जवान तैनात कर दिए गए हैं।

See also  राजनांदगांव : पेंशनर्स संगठन के विवाद संबंधी कार्य के लिए पहुंचे प्रांतीय अध्यक्ष यशवंत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *