डोंगरगांव| मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण ज्ञानदीप पुरस्कार 2026 के लिए शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खपरीकला डोंगरगांव के शिक्षक लक्ष्मीकांत शर्मा का चयन किया गया।
शिक्षक शर्मा को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट सेवाभाव, नवाचारपूर्ण शिक्षण कार्य, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा शिक्षा के प्रति समर्पण को देखते हुए इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चयनित किया गया है।
उनके चयन को विद्यालय और ग्राम खपरीकला के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। लक्ष्मीकांत इससे पूर्व भी शिक्षा व सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित हो चुके हैं।
















Leave a Reply