CG : 3 नेताओं को मिला राज्य मंत्री का दर्जा, GAD ने जारी की सूची …

CG : 3 नेताओं को मिला राज्य मंत्री का दर्जा, GAD ने जारी की सूची …

रायपुर । छत्तीसगढ़ सरकार ने तीन नेताओं को राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। सूची में छत्तीसगढ़ राज्य योग आयोग के अध्यक्ष सहित दो अलग-अलग बोर्ड एवं प्राधिकरणों के उपाध्यक्ष शामिल हैं।

इन्हें मिला राज्य मंत्री का दर्जा
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार—
संजय अग्रवाल — अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य योग आयोग
अंजय शुक्ला — उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड
शरद अवस्थी — उपाध्यक्ष, इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण

केवल शिष्टाचार के लिए राज्य मंत्री का दर्जा
GAD के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इन अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों को राज्य मंत्री का दर्जा केवल शिष्टाचार (Courtesy) के लिए प्रदान किया गया है। संबंधित प्रशासकीय विभाग को नियमानुसार उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी दी गई है।

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि राज्य मंत्री का यह दर्जा किसी प्रकार की वरिष्ठता अथवा प्रोटोकॉल की स्थिति को प्रदर्शित नहीं करता है। यह आदेश जारी होने की तारीख से प्रभावी माना जाएगा।

See also  राजनांदगांव : भाजपा : एक माह चलेगा सेवा संकल्प अभियान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *