राजनांदगांव : भाजपा : एक माह चलेगा सेवा संकल्प अभियान…

राजनांदगांव | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को अविस्मरणीय बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितंबर से लेकर 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन के दरम्यान किए गए ऐतिहासिक कार्यों को छत्तीसगढ़ सहित देश के हर घर तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया है। राजनांदगांव जिले में इस कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही है।

भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने बताया कि अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा अलग-अलग सेवा गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। प्राइमरी से लेकर हायर सेकेंडरी स्कूलों में पीएम मोदी की उपलब्धियां थीम पर कला प्रतियोगिता आयोजित कराई जायेगी। इसी प्रकार, पीएम के विजन पर भाषण प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी। वहीं हर आंगनबाड़ी केंद्र में एक सम्मान समारोह होगा।

महापौर के नेतृत्व में चलेगा अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ के लिए जिला स्तरीय टीम गठित की गई है। संयोजक के रूप में महापौर मधुसूदन यादव अभियान का नेतृत्व करेंगे, जबकि सहकारी बैंक के अध्यक्ष सचिन सिंह बघेल, जिला भाजपा महामंत्री सौरभ कोठारी, पुष्पा गायकवाड़ और चिंटू सोनकर सदस्य बनाएं हैं।

See also  राजनांदगांव : गर्भगृह में जन्मदिन मनाने व भगवान को केक का भोग लगाने का विरोध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *