राजनांदगांव। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था राजनांदगांव में 10 सितम्बर 2026 को सुबह 9.30 बजे से शेपर्स टैलेंट इंडिया द्वारा सुजुकी मोटर्स गुजरात प्राईवेट लिमिटेड के लिए कैम्पस प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। प्लेसमेंट कैम्प में वर्ष 2020 से वर्ष 2026 तक विभिन्न व्यवसाय में आईटीआई उत्तीर्ण 18 से 24 वर्ष के पुरूष प्रशिक्षणार्थी शामिल हो सकते है। प्लेसमेंट कैम्प में शामिल होने वाले इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षणिक एवं आवश्यक प्रमाण पत्र-10वीं, आईटीआई, आधार कार्ड, पेन कार्ड, दो पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ लाना अनिवार्य होगा। इस संबंध में अन्य जानकारी शासकीय आईटीआई राजनांदगांव से प्राप्त की जा सकती है।
राजनांदगांव : आईटीआई राजनांदगांव में 10 सितम्बर को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन








Leave a Reply