राजनांदगांव : वार्ड नं. एक में संकल्प यूथ क्लब ने बांटी खेल सामग्री…

राजनांदगांव , संकल्प यूथ क्लब ने बजरंगपुर नवागांव वार्ड 1 के प्राइमरी स्कूल, मिडिल स्कूल, हाई स्कूल में खेल दिवस 29 अगस्त को सप्ताह के रूप में मनाया। इस दौरान बच्चों को खेल सामग्री बांटी गई। इसमें बैट, बॉल, फुटबॉल, हैंडबॉल, बैडमिंटन, किसबी सहित अन्य सामान शामिल रहे।

कार्यक्रम में पूर्व छात्र टेकेश साहू, अभिषेक साहू, तीरथ साहू सालों बाद अपने पुराने स्कूल पहुंचे। उन्होंने अपने विद्यार्थी जीवन के दिनों को याद किया। बच्चों के चेहरे पर खुशी देखकर शिक्षकों ने पूर्व शाला नायक अभिषेक साहू और संकल्प यूथ क्लब का आभार जताया।

See also  रायपुर : बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी, ‘जल संचय जन भागीदारी’ के तीसरे चरण में देश में प्रथम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *