मोहला : पहली बार वनांचल के मेधावी विद्यार्थियों का होगा सम्मान…

मानपुर , मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में पहली बार बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह 7 सितंबर को आयोजित किया जाएगा।

समारोह में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बतौर मुख्य अतिथि व स्थानीय जनप्रतिनिधि व अधिकारी अन्य अतिथियों के रूप में मौजूद रहेंगे। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से चयनित मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा। विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन के साथ समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी होंगी। आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन पीएमश्री स्कूल, आईटीबीपी कैंपस, मानपुर में किया जाएगा। आयोजन को लेकर वनांचल में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। जिले में पहली बार बड़े स्तर पर आयोजित होने वाले इस सम्मान समारोह को लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों में उत्साह है।

See also  मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया हज कमेटी की वेबसाइट का शुभारंभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *