CG : जिले में अब तक 699.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज…

दुर्ग । जिले में 1 जून 2026 से 05 सितम्बर 2026 तक 699.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सर्वाधिक वर्षा 913.2 मिमी तहसील पाटन में तथा न्यूनतम 500.8 मिमी. तहसील धमधा में दर्ज की गई है।

इसके अलावा तहसील दुर्ग में 824.7 मिमी, तहसील बोरी में 637.5 मिमी, तहसील भिलाई-3 में 750.1 मिमी और तहसील अहिवारा में 569.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 05 सितम्बर 2026 को तहसील दुर्ग में 3.8 मिमी, तहसील धमधा में 0.0 मिमी, तहसील पाटन में 0.1 मिमी, तहसील बोरी में 0.0 मिमी, तहसील भिलाई 3 में 0.0 मिमी और तहसील अहिवारा में 0.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

See also  छत्तीसगढ़ कांग्रेस को मिला नया प्रभारी, सुखदेव भगत की नियुक्ति; भूपेश बघेल को असम की जिम्मेदारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *