राजनांदगांव : चैन मांउटेन सिरियल एवं चैन माउंटेन लोडर वाहन जप्त…

राजनांदगांव : चैन मांउटेन सिरियल एवं चैन माउंटेन लोडर वाहन जप्त…

ग्राम बीजाभांठा में अवैध मुरूम उत्खनन की शिकायत मिलने पर की गई कार्रवाई

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग एवं राजस्व विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन, भण्डारण एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम बीजाभांठा में अवैध मुरूम उत्खनन की शिकायत मिलने पर खनिज विभाग एवं राजस्व विभाग की टीम द्वारा स्थित का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्रामवासियों ने बताया कि ग्राम बीजाभांठा के कुछ ग्रामीणों की सहमति से अमलीडीह टोलागांव निवासी संजय कठोलिया को उत्खनन के लिए दिया गया है।

उत्खनन के दौरान ग्राम बीजाभांठा के भांठा तालाब के लगभग 15.20 फीट पार (मेड) को तोड़ दिया गया है। खनिज मुरूम को बिना वैध अनुमति के अन्यत्र उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा है। मौके से चैन मांउटेन सिरियल नंबर एसपी 20-68034, मॉडल नंबर ईएक्स 200-5जी एवं चैन माउंटेन लोडर वाहन नंबर सीजी 04 जेडी 1520 को जप्त कर ग्राम पंचायत सरंपच को सुपुर्द कर दिया गया है। इस दौरान नायब तहसीलदार डोंगरगांव, पटवारी, खनिज विभाग की टीम एवं ग्रामीण उपस्थित थे। खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण की रोकथाम के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

See also  राजनांदगांव : संगठन को बूथ व जमीनी स्तर तक और मजबूत करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *