CG : गोल्डन टावर अमलीडीह में हर्षोल्लास से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी …

CG : गोल्डन टावर अमलीडीह में हर्षोल्लास से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी …

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को आईएएस बनाने कल 8 सितंबर को दिल्ली में डीपीसी होने जा रही है। इसके लिए राज्य के चीफ सिकेट्री विकास शील और सामान्य प्रशासन विभाग के कार्यवाहक सिकेट्री मुकेश बंसल कल सुबह दिल्ली जाएंगे। दरअसल, जीएडी सिकेट्री रजत कुमार अवकाश पर हैं। मुकेश उनके लिंक अफसर हैं। बता दें, पिछले साल हुई डीपीसी में 2013 बैच के राज्य प्रशासनिक सेवा के तीन अफसरों को ही आईएएस अवार्ड हुआ था। सुमित अग्रवाल, संदीप अग्रवाल और

आशीष टिकरिहा। इस बैच में रिकार्ड 29 अफसर हैं। यानी तीन अफसरों के आईएएस बनने के बाद 26 अधिकारी अभी आईएएस के वेटिंग में हैं। हालांकि, इस बार भी सभी का नंबर नहीं लग पाएगा। पूरा बैच कंप्लीट होने में लगता है दो-तीन साल निकल जाएगा। इस साल राप्रसे से आईएएस बनने के लिए पांच पद खाली हैं। मगर डीपीसी तीन पद के लिए होगी। सौम्या चौरसिया के खिलाफ मामलों की वजह से उनका आईएएस प्रमोशन रुक गया था। यूपीएससी ने उनके नाम का लिफाफा बंद कर दिया था। जब तक उनका मामला क्लियर नहीं होगा, तब तक उनका लिफाफा बंद रहेगा। इसी तरह पीएससी घोटाले में गिरफ्तार हुई पूर्व एग्जाम कंट्रोलर आरती वासनिक का भी लिफाफा बंद किया जाएगा। सो, दो पद पाईपलाईन में रहेगा। तीन पद की ही डीपीसी होगी।

कल यूपीएससी चेयरमैन की अध्यक्षता में यूपीएससी में डीपीसी होगी। इस बैठक में डीओपीटी सिकेट्री या उनके प्रतिनिधि के अलावा छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकास शील और जीएडी के प्रभारी सचिव मुकेश बंसल मौजूद रहेंगे। चूकि 2013 बैच के उपर से तीन अफसरों को आईएएस अवार्ड हो चुका है। इसलिए अब चौथे, पांचवे और छठे नंबर के को आईएएस अवार्ड हो सकता है। 2013 बैच में चौथे नंबर पर अभिषेक अग्रवाल, पांचवे पर सचिन भुतड़ा और छठे पर राजीव पाण्डेय हैं। सब कुछ ओके रहा तो इन तीनों को आईएएस अवार्ड हो जाएगा। हालांकि,

See also  बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा और अधोसंरचना के विस्तार से संवर रहा ग्रामीण अंचल

आईएएस में अफसरों का सीआर महत्वपूर्ण होता है। मगर सरकार और चीफ सिकेट्री का रोल अहम होता है। छत्तीसगढ़ में अनेक ऐसे राप्रसे अधिकारी आईएएस बन गए हैं, जो विभिन्न जांचों का सामना कर चुके हैं, या सस्पेंड हो चुके थे। छत्तीसगढ़ को 202 आईएएस अफसरों का कोटा है। इनमें इस समय 175 पोस्टेड हैं। इस 175 में करीब 23 आईएएस अफसर विभिन्न डेपुटेशन पर हैं। प्रतिनियुक्ति वाले अफसरों को अगर माईनस करें तो राज्य में फिलवक्त 152 आईएएस अधिकारी कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *