राजनांदगांव | महावीर चौक क्षेत्र में सड़क पर गड्ढों से वाहन चालकों की परेशानी हो रही है। जय स्तंभ चौक से महावीर चौक आते समय ट्रैफिक सिग्नल से ठीक पहले बैरिकेडिंग की गई है। सिग्नल रेड होने के दौरान उसी जगह बड़ी संख्या में वाहन चालकों को रुकना पड़ता है सिग्नल हरा होते ही वाहन चालक हिचकोले खाते हुए आगे बढ़ते है। इस जगह पर गड्ढों की मरम्मत कराना जरुरी है। व्यस्त मार्ग होने के कारण यहां दिनभर वाहनों की आवाजाही रहती है। -गोविंद देवांगन, राजनांदगांव
राजनांदगांव : महावीर चौक पर गड्ढों से हिचकोले खा रहे वाहन, हादसे का खतरा …













Leave a Reply