राजनांदगांव : कमला कालेज में 9 सितम्बर को रोजगार मेला का आयोजन – लगभग 1074 पदों पर होगी भर्ती

cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

राजनांदगांव । जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र (मॉडल कैरियर सेंटर) राजनांदगांव द्वारा 9 सितम्बर 2026 को सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक शासकीय कमला देवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजनांदगाव में रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। रोजगार मेला में 8 से अधिक कंपनियों व नियोक्ताओं द्वारा लगभग 1074 पदों पर भर्ती की जाएगी।
रोजगार मेला में अशरव फाउंडेशन व अशरव सिक्यूरिटी एण्ड एचआर सर्विसेस प्राईवेट लिमिटेड रायपुर द्वारा सेक्यूरिटी गार्ड के 50, सिक्यूरिटी सुपरवाईजर के 50, नर्सिंग असिस्टेंट के 50, केयर टेकर के 50 एवं एचआर एक्सक्यूटिव के 10, एसआर हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर एण्ड पैरामेडिकल कॉलेज चिखली दुर्ग द्वारा डॉक्टर (एचबीबीएस) के 30, डॉक्टर (ऑन रिटेनरशिप) के 30, डेंटिस्ट के 10, फिजियोथेरेपिस्ट के 10, ऑप्थैल्मिक टेक्नीशियन के 10, नर्सिंग स्टाफ के 30, फील्ड ऑफिसर के 30, नर्सिंग सुपरिटेंडेंट के 5, आईटी इंचार्ज के 10, अकाउंटेंट के 10 एवं टीपीए मैनेजर के 10, प्रथम एज्यूकेशन फाउंडेशन अंजोरा जिला दुर्ग द्वारा वेयर हाऊस हेल्पर के 30, क्रिश्चन फेलोशिप हॉस्पिटल राजनांदगांव द्वारा नर्सिंग स्टाफ के 2 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसी तरह मोना इंटरप्राईजेश राजनांदगांव द्वारा मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के 3, ड्राईवर के 2, मशीन ऑपरेटर के 5 एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के 5, फाईन्ड दक्ष मड़ोदा दुर्ग द्वारा वेल्डर के 25, बैंक असिस्टेंट के 27, सेल्स एक्सक्यूटिव  के 10, डिलीवरी बॉय के 30, सिक्योरिटी गार्ड के 30 एवं हाउस कीपिंग स्टाफ के 10, टेक्नोटास्क बिजनेस सॉलूशन टेड़ेसरा द्वारा कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव के 3, ग्लोबल एचआर सॉलुशन एण्ड जॉब कंसल्टेंट रायपुर द्वारा असिस्टेंट मैनेजर ट्रेनी के 50, डिप्टी एडवाइजर के 50, सेक्यूरिटी गार्ड के 100 पदों पर भर्ती की जाएगी।

See also  CG : जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं…


रोजगार मेला में शामिल होने वाले इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों को ई-रोजगार पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन करना अनिवार्य है। आवेदकों को अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, 2 पासपोर्ट साईज फोटो के साथ रोजगार मेला में शामिल हो सकते है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र राजनांदगांव से प्राप्त की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *