अंबागढ़ चौकी l नगर के मां दंतेश्वरी मंदिर के नीचे सांस्कृतिक भवन टाउन हॉल में तृतीय मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन 6 सितंबर को हुआ। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। पतंजलि योग समिति तहसील इकाई अंबागढ़ चौकी अध्यक्ष रामगोपाल शर्मा, वरिष्ठ योगाचार्य रामेंद्र तिवारी, जिला प्रभारी भारत स्वाभिमान अशोक वर्मा, जिला प्रभारी योग समिति डॉक्टर रंजन कुमार साहू, जिला युवा प्रभारी सोमदत्त साहू, आरएन सिंह ने पूजा अर्चना किया।
जिला योगासन स्पोर्ट्स के अध्यक्ष अशोक कुमार साहू ने प्रतियोगिता के नियमों व योगासन के विविध आयामों की जानकारी दी।रामेंद्र तिवारी ने योगासन में उपस्थित बच्चों को अपने जीवन में कभी निराश न होने की बात कही, चाहे कैसी भी विषम परिस्थिति आए।
योग चैंपियन को नकद देकर किया पुरस्कृत: ओवरऑल योग चैंपियन में प्रथम स्थान आने वाले पूर्वी कोर्राम को 351 रुपए, द्वितीय विवेक गजभिए को 300 रुपए, तृतीय नंदिनी बघेल व भावेश को 151 रुपए प्रत्येक को प्रदान किया गया।चारों को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। सभी सम्मिलित प्रतिभागी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता में 55 वर्षीय शैल तिवारी ने भी हिस्सा लिया।

















Leave a Reply