CG : जनदर्शन बना जरूरतमंदों के लिए उम्मीद का मंच …

CG : जनदर्शन बना जरूरतमंदों के लिए उम्मीद का मंच …

मुंगेली: कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के मार्गदर्शन में जिले में आम नागरिकों की समस्याओं और जरूरतों के त्वरित समाधान के लिए प्रत्येक मंगलवार को जिला कलेक्टोरेट में आयोजित किए जा रहा जनदर्शन कार्यक्रम जरूरतमंद लोगों के लिए उम्मीद की किरण साबित हो रहा है। जिला प्रशासन द्वारा जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों को संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ निराकृत करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में विकासखंड मुंगेली के ग्राम करूपान निवासी महेंद्र कुमार साहू के लिए जनदर्शन का दिन उनके जीवन में नई सुविधा और आत्मनिर्भरता की सौगात लेकर आया।

महेंद्र कुमार साहू ने जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के समक्ष अपनी आवश्यकता बताते हुए बैटरी चलित ट्राईसाइकिल प्रदान करने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। महेंद्र ने बताया कि आवागमन में परेशानी के कारण उन्हें रोजगार से जुड़े कार्यों तथा घरेलू कामकाज के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उनकी आवश्यकता को समझते हुए कलेक्टर तोपनो ने मामले को गंभीरता से लिया और आवेदन के तत्काल निराकरण के लिए समाज कल्याण विभाग के संबंधित अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए।

कलेक्टर के निर्देश के बाद समाज कल्याण विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए महेंद्र कुमार साहू को बैटरी चलित ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई गई। ट्राईसाइकिल मिलने के बाद महेंद्र के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। लंबे समय से आवागमन में आ रही परेशानी के बीच यह सुविधा उनके लिए किसी बड़ी राहत से कम नहीं है। बैटरी चलित ट्राईसाइकिल मिलने से महेंद्र कुमार साहू को एक स्थान से दूसरे स्थान तक आने-जाने के लिए दूसरों पर निर्भरता कम होगी। वे अपने रोजगार से जुड़े कार्यों के लिए आसानी से आवागमन कर सकेंगे और घर के आवश्यक कामकाज भी पहले की तुलना में अधिक सहजता से कर पाएंगे।

See also  CG : MP के सागर में जहरीली शराब का तांडव, छत्तीसगढ़ में अलर्ट! …

महेंद्र कुमार साहू ने बताया कि पहले किसी काम के लिए बाहर जाने में काफी परेशानी होती थी और समय भी अधिक लगता था। अब बैटरी चलित ट्राईसाइकिल की मदद से वे अपेक्षाकृत आसानी से अपने आवश्यक कार्य पूरे कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह सुविधा उनके लिए केवल आवागमन का साधन नहीं है, बल्कि आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बैटरी चलित ट्राईसाइकिल मिलने पर महेंद्र कुमार साहू ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन मुंगेली के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनदर्शन में अपनी समस्या रखने के बाद जिस तेजी से उनकी मांग पर कार्रवाई हुई, उससे उन्हें काफी खुशी हुई है। इस दौरान बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर जी.एल.यादव, समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक नदीम काजी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *