CG : पंजीकृत श्रमिकों के लिए ई-केवाईसी एवं श्रम कार्ड अपडेट कराना अनिवार्य…

दुर्ग । जिले में श्रम विभाग अंतर्गत पंजीकृत श्रमिकों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का निरंतर लाभ प्राप्त करने के लिए श्रम कार्ड का ई-केवाईसी (e-KYC) एवं अद्यतन / संशोधन कराया जाना अनिवार्य किया गया है। इस प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य विभागीय डेटाबेस को आधार के अनुरूप सत्यापित एवं संधारित करना है ताकि वास्तविक व पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं की राशि व सुविधाएं सीधे पहुंच सकें।

वर्तमान में श्रमिकों के डेटाबेस को आधार विवरण के अनुरूप अद्यतन करने हेतु कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) को अधिकृत किया गया है। कलेक्टर अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में श्रम विभाग से संबंधित सी.एस.सी. संचालकों द्वारा जिले की ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। पंजीकृत श्रमिक इन शिविरों अथवा निकटतम सी. एस.सी. केंद्र में स्वयं उपस्थित होकर अपने आधार कार्ड के अनुसार श्रम कार्ड का संशोधन / ई-केवाईसी करा सकते हैं।

विभागीय नियमानुसार, ई-केवाईसी के माध्यम से प्रत्येक पंजीकृत श्रमिक का विवरण आधार से लिंक किया जा रहा है। केवल ई. केवाईसी पूर्ण एवं अद्यतन श्रम कार्डधारी पात्र श्रमिक ही आगामी विभागीय योजनाओं के लाभ हेतु पात्र होंगे।

सहायक श्रमायुक्त ने जिले के समस्त पंजीकृत निर्माण श्रमिकों से अपील है कि वे समय रहते अपने निकटतम शिविर अथवा सी.एस.सी. केंद्र में जाकर अपने श्रम कार्ड का ई-केवाईसी एवं अद्यतन कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण कराएं।

See also  CG : प्रोजेक्ट दिशा के तहत शासकीय विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क आवासीय जेईई एवं नीट कोचिंग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *