राजनांदगांव : राजपूत महासभा की कार्यकारिणी गठित, रश्मि बनीं ब्लॉक अध्यक्ष …

राजनांदगांव : राजपूत महासभा की कार्यकारिणी गठित, रश्मि बनीं ब्लॉक अध्यक्ष …

राजनांदगांव l छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा की राजनांदगांव में बैठक हुई। सर्वसम्मति से जिला एवं ब्लॉक महिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। शीला सिंह गहरवार को जिला अध्यक्ष और रश्मि सिंह को राजनांदगांव ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया। नई जिला कार्यकारिणी में नीतू सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं राजनांदगांव ब्लॉक कार्यकारिणी में नीलम सिंह को सचिव और सुनीता सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में बताया गया कि कार्यकारिणी के शेष पदाधिकारियों का मनोनयन भी जल्द पूरा किया जाएगा।

नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं महिला प्रतिनिधियों ने संगठन को मजबूत बनाने और समाज का विस्तार करने पर जोर दिया। समाज उत्थान के साथ जनहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। बैठक में साधना सिंह चौहान, सविता चौहान, मेघा चौहान, नंदनी चौहान, अंकिता चौहान, रंजीता राजपूत चौहान, मेघा पवार, सुनीता परिहार, निधि सिंह, निशि सिंह, संगीता सिंह, दीपमाला सिंह, रिंकी सिंह, अर्चना सिंह, नीतू सिंह बैंस, सोमवती सिंह, माधुरी सिंह, ऋतु सिंह, शांति सिंह, विद्या सिंह, कविता सिंह, सपना सिंह, किरण सिंह, मोना सिंह, रंजीता सिंह, वैशाली सिंह, मनीषा सिंह, स्मिता राजपूत, बिंदु सिंह उपस्थित रहीं।

See also  समाजसेवा की नई जिम्मेदारी, रफीक मेमन बने छत्तीसगढ़ मेमन एसोसिएशन के नायब सदर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *