CG : खाद-कीटनाशक भंडारण में गड़बड़ी पर लाइसेंस निलंबित …

CG : खाद-कीटनाशक भंडारण में गड़बड़ी पर लाइसेंस निलंबित …

खैरागढ़ l किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक व उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग ने जिले के विक्रय एवं भंडारण केंद्रों की जांच तेज कर दी है। निरीक्षण के दौरान गंडई के हरिओम कृषि केंद्र द्वारा विभाग को गुमराह कर अवैध रूप से भंडारण स्थल संचालित करने तथा बड़ी मात्रा में एक्सपायरी कीटनाशक रखने का मामला सामने आया। इस पर विभाग ने कीटनाशक अनुज्ञप्ति निलंबित करने की कार्रवाई की है।

वहीं भंडारपुर के विकास कृषि केंद्र, लोधी कृषि केंद्र, मां भवानी बहुउद्देश्यीय कृषक उत्पादन केंद्र में भी अनियमितता पाए जाने पर बिक्री पर प्रतिबंध लगाते हुए संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इसी कार्रवाई के दौरान भंडारपुर स्थित सूर्याश कृषि केंद्र द्वारा विभाग को गुमराह कर जगदीश सिन्हा के निवास स्थल पर अवैध रूप से कीटनाशक व उर्वरक भंडारित किए जाने का मामला सामने आया। कृषि विभाग ने उक्त अवैध गोदाम को सील करने के साथ ही बिक्री प्रतिबंध और जब्ती की कार्रवाई की। विभाग ने स्पष्ट किया है कि कीटनाशक व उर्वरकों के विक्रय, भंडारण और वितरण में नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

See also  मोहला : शिक्षा का विस्तार सर्वोच्च प्राथमिकता: मंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *