CG : उप जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषा ठाकुर ने ईवीएम, वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण

गरियाबंद, भारत निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रणबीर शर्मा के निर्देश पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर ऋषा ठाकुर ने तहसील कार्यालय परिसर स्थित ईवीएम, वीवीपीएटी वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में सील बंद वेयर हाउस में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

वेयर हाउस में सीसीटीवी के माध्यम से भी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। निरीक्षण के दौरान सभी सुरक्षा व्यवस्था सही पाए गए। अपर कलेक्टर ठाकुर ने वेयरहाउस में रखे गए निर्वाचन सामग्रियों के सुरक्षा के लिए निरंतर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश मौके पर मौजूद अधिकारियों को दिए।

See also  CG : सेवा संकल्प अभियान को लेकर कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *