राजनांदगांव : दंतेश्वरी मंदिर पहाड़ी पर 200 प्रजाति के रोपे पौधे…

राजनांदगांव : दंतेश्वरी मंदिर पहाड़ी पर 200 प्रजाति के रोपे पौधे…

डोंगरगांव , विकासखंड के घुपसाल दंतेश्वरी मंदिर पहाड़ी में पर्यावरण सुरक्षा हरियर छत्तीसगढ़ के तहत पौधरोपण किया गया। यह आयोजन लगातार 7वें साल हुआ। इसमें श्रीराम ग्रुप, बजरंग दल, बोलबम समूह, पंचायत प्रतिनिधि, ग्रामीण जन, जनप्रमुख, जन समुदाय शामिल रहे। बलराम कुमार श्रीवास, गौकरन भुआर्य के विशेष प्रयास और सहयोग से हर साल बड़े स्तर पर पौधरोपण होता है। पौधों की सुरक्षा भी की जाती है।

कार्यक्रम में श्रीराम ग्रुप से केशवभारती, बलराम श्रीवास, पूरन टांडेकर, डुमेश साहू, कैलास चौधरी, गौकरन भुआर्य, रामकुमार विश्वकर्मा, मुकेश साहू शामिल रहे। बजरंग दल से देवकुमार पिथौरा, पंकज आँधिया, इसु रामेश्वर, हर्षित, पुनाराम रावटे जुड़े। बोलबम ग्रुप से नेहा ठाकुर, मोहनी फरदिया, अनिता वासनी, जय प्रेम ताम्रज शामिल रहीं।

यसराज, नरेश शुक्ला, कामता साहू, रवि प्रेमलाल, हर्ष प्रांजल, धनुष राम भी मौजूद रहे। श्रद्धालुओं, भक्तों, ग्रामीणों, छोटे बच्चों ने मिलकर करीब 200 अलग-अलग प्रजाति के फलदार और छायादार पौधे लगाए। श्रद्धालुओं और भक्तों ने पौधों के चारों ओर तार फेंसिंग कर घेरा बनाया। सभी ने शपथ ली कि पौधों की सुरक्षा करेंगे। पर्यावरण को बचाए रखेंगे।

See also  राजनांदगांव : 11 फीट की शंखाकार प्रतिमा स्थापित की जाएगी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *