राजनांदगांव : 11 फीट की शंखाकार प्रतिमा स्थापित की जाएगी …

cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

राजनांदगांव | संस्कारधानी राजनांदगांव में बाल रत्न मंच सेवा समिति सेवा, श्रद्धा और सनातन एकता का संदेश देते हुए 33वें गणपति महामहोत्सव का आयोजन करने जा रही है। 14 से 25 सितंबर तक होने वाले 11 दिवसीय महोत्सव में शंख आकृति में 11 फीट की भव्य गणेश प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रहेगी। आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

समिति के महामंत्री मयंक कृष्णा शर्मा, रितेश यादव और कैलाश गुप्ता ने बताया कि अध्यक्ष सौरभ खंडेलवाल के मार्गदर्शन में इस वर्ष गणपति महोत्सव को मानव सेवा, राष्ट्र सेवा और सनातन एकता के संदेश से जोड़ा गया है। महोत्सव के दौरान स्वास्थ्य शिविर, भंडारा, दीपोत्सव, हनुमान चालीसा संकीर्तन और विश्व मंगल कामना यज्ञ सहित विभिन्न आयोजन होंगे। महोत्सव के तहत 21 सितंबर को 33 हजार दीपों से दीपोत्सव आयोजित किया जाएगा। इसमें राष्ट्र एकता और सनातन संस्कृति एकता दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।

See also  राजनांदगांव : दंतेश्वरी मंदिर पहाड़ी पर 200 प्रजाति के रोपे पौधे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *