छत्तीसगढ़

सूरजपुर : जिले में किया जा रहा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री लीना कोसम व जिला कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में भारत शासन की विशिष्ट योजनाओं में से एक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जिसका मुख्य उद्देश बालिकाओ के गिरते लिंगानुपात को बढ़ावा देना है। इस योजना के मुख्य घटकों में शामिल हैं, राष्ट्रव्यापी जागरूकता और प्रचार अभियान चलाना, जहां शिशु लिंग अनुपात कम है, उन क्षेत्रों से संबंधित कार्य करना। बुनियादी स्तर पर लोगों को प्रशिक्षण देकर  संवेदनशील और जागरूक बनाकर तथा सामुदायिक एकजुटता के माध्यम से उनकी सोच को बदलने पर जोर दिया जाना है। वर्तमान में जिले का लिंगानुपात 1000 पुरुषो की तुलना में 916 है जो की राष्ट्रीय औसत से कम है। इस योजना के तहत बालिकाओ को आत्म निर्भर बनाने हेतु पुलिस एवं खेल विभाग से प्रस्ताव प्राप्त किया जा रहा है, इसके पश्चात जिला स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन प्रस्तावित है। इसी निर्देश के तहत जिले में 23 अगस्त से 4 अक्टुबर तक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के कार्ययोजना अनुसार विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। जिसके तहत 24 अगस्त 2023 को जिले के 9 शालाओं क्रमशः कन्या स्कूल बिश्रामपुर, जयनगर, रामनगर, ओड़गी, लांजित, धरसेड़ी, करवां, लटोरी एवं मंजिरा में बालिकाओं, बच्चों एवं महिलाओं से संबंधित कानूनों के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई, साथ ही रैली का आयोजन भी किया गया। बच्चियों के मध्य जागरूकता लाने के उद्देश्य से प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शाला के अध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में बच्चे शामिल रहे। कार्यक्रम का सफल आयोजन किए जाने में संरक्षण अधिकारी नवा बिहान, संरक्षण अधिकारी संस्थागत देखरेख, संरक्षण अधिकारी गैर संस्थागत देखरेख, सखी वन स्टॉप सेंटर से केस वर्कर, चाइल्ड लाइन की टीम, बाल संरक्षण की टीम एवं अन्य विभागीय कर्मचारियों की भागीदारी रही।

kgnews

Recent Posts

उच्च शिक्षा विभाग ने 29 अंशकालीन जिला संगठकों की सूची की जारी

उच्च शिक्षा विभाग ने 29 अंशकालीन जिला संगठकों की सूची की जारी

​रायपुर छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की गतिविधियों को और अधिक सुचारू, प्रभावी और…

23 minutes ago
रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…

9 hours ago
मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…

9 hours ago
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल…

10 hours ago
निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

भोपाल  निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…

10 hours ago
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…

10 hours ago