राजनांदगांव । हॉकी की नर्सरी राजनांदगांव में रविवार को छत्तीसगढ़ हॉकी की 18वीं वार्षिक आमसभा में छत्तीसगढ़ हॉकी के आगामी कार्यकाल के लिए नए पदाधिकारियों का निर्वाचन विधिवत किया गया। जिसमें मनीष श्रीवास्तव बिलासपुर को अध्यक्ष चुना गया। वहीं महासचिव शबनम अंसारी राजनांदगांव व कोषाध्यक्ष अजीत चन्द्रवंशी कवर्धा के अलावा अन्य पदाधिकारियों व कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन किया गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हॉकी इंडिया द्वारा नियुक्त किए गए मुख्य निर्वाचन अधिकारी अंजनी कुमार मिश्रा द्वारा प्रमाण पत्र वितरण किया गया। इस अवसर पर युवा आयोग छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार, हॉकी इंडिया के पर्यवेक्षक लोकबहादुर सिंह, छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के पर्यवेक्षक रमेश कुमार श्रीवास्तव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के पर्यवेक्षक ए. एक्का सहित खेल जगत से जुड़े लोगों की उपस्थिति रही। अतिथियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।
रविवार दोपहर शहर के होटल अवाना में आयोजित छत्तीसगढ़ हॉकी की 18वीं वार्षिक आमसभा में हॉकी के उत्थान एवं विकास के साथ ही खिलाडिय़ों की प्रतिभाओं को आगे लाने का प्रयास किए जाने पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान अतिथि जितेन्द्र मुदलियार ने कहा कि छत्तीसगढ़ हॉकी द्वारा हॉकी खेल और खेल सुविधाओं पर अत्यधिक महत्व दिया जा रहा है। इसके सुखद परिणाम भी सामने आ रहे हैं।
ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष रमेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश में खेल गतिविधियों को सुचारू, व्यवस्थित और निरंतर संचालित करने ओलंपिक संघ लगातार प्रयासरत है। खेल खिलाडिय़ों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास करता है, इसलिए आवश्यक है कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें बेहतर प्रशिक्षण, सुविधाएं और प्रतियोगिताओं का अवसर प्रदान किया जाए। हॉकी इंडिया के संयुक्त सचिव फिरोज अंसारी ने स्वागत भाषण में सभी अतिथियों, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों, हॉकी खिलाडिय़ों, प्रशिक्षकों एवं खेलप्रेमियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
निर्वाचित पदाधिकारी
हॉकी छत्तीसगढ़ के निर्वाचन अधिकारी अंजनी कुमार मिश्रा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की। जिसमें अध्यक्ष मनीष श्रीवास्व, उपाध्यक्ष नीलमचंद बैद, गोपेश्वर कहरा व विनिता नवघरे, महासचिव शबनम अंसारी, कोषाध्यक्ष अजीत चन्द्रवंशी, सह-सचिव गजेन्द्र शर्मा व नीमा नीतू मसीह, कार्यकारिणी सदस्य में राजेन्द्र जायसवाल, महेन्द्र सिंह नाग व जांहगीर खान को शामिल किया गया। वहीं स्पोटर्स कोर्ट अधिनियम 2025 के नियमानुसार स्पोटर्स पर्सन ऑफ मेरिट में रेणुका यादव, मृणाल चौबे, एथलेटिक्स कमेटी के लिए अमिताभ मानिकपुरी और बबिता लिल्हारे निर्विरोध निर्वाचित हुए।, जिन्हें अतिथियों द्वारा निर्वाचन संबंधी प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
सके पश्चात हॉकी छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव ने आगामी कार्यकाल के लिए सभी हॉकी जिला ईकाईयों के साथ ही हॉकी से जुड़े लोगों व पदाधिकारियों से सहायोग की अपेक्षा करते हॉकी को और आगे ले जाने की बात कही। अंत में आमसभा का आभार प्रदर्शन हॉकी छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव व संचालन विकास वैष्णाव ने किया। तत्पश्चात् अतिथियों को आयोजन समिति की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट की गई।
आमसभा में कुतबुद्दीन सोलंकी, रणविजय प्रताप सिंह, रोहित बाजपाई, अतुल चोपड़ा, राजेन्द्र यादव, विक्की शुक्ला, सूर्यकांत जैन, महेन्द्र सिंह ठाकुर, शितल साहू, कुमार स्वामी, अनुप श्रीवास्तव, झमन्न साहू, अनुराज श्रीवास्तव, विरेन्द्र सिंह भाटिया, गुणवंत पटेल, किशोर मेहरा, विष्णु अग्रवाल, संतोष अवास्थी, विजय शर्मा, ऑशा थामस, तोरण लाल सिन्हा, अंसार अहमद, फारूख अहमद, नवीन मसीह, तुलसी साहू, विरेन्द्र नामदेव, कार्तिक यादव, अभिनव मिश्रा, शकिल अहमद, अनिश अहमद, खुशाल यादव, मिथलेश पाण्ड्या, योगेश द्विवेदी, जावेद खान, अभिषेक कुमार स्वर्ण, अशिष सिन्हा, रवि रॉव, दिपेश चैबे, हरूण खान, मनीष सोनी, राकेश गढ़वाल, संजना साहू, लिपशिता मोहंती, रोहिण केरकेटट, अमित खलखो, इस्तीमा केरकेटटा, शुशमा चन्द्रवंशी, नवीन मसीह, शकिल रिजवी, जावेद अंसारी, विशु अजमानी, हफीज वारसी आदि उपास्थित थे।
















Leave a Reply