शैक्षणिक विकास में योगदान के लिए मिला ‘शिक्षादूत’ सम्मान, विकलांगता के बाद भी उल्लेखनीय कार्य
राजनांदगांव । विगत दिनों राजनांदगांव लोकसभा सांसद संतोष पांडे, महापौर मधुसूदन यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव, कोमल सिंह राजपूत अध्यक्ष जिला भाजपा एवं जिला कलेक्टर जितेंद्र यादव की उपस्थिति में शासकीय पीएम प्राथमिक शाला अमलीडीह, विकासखंड डोंगरगांव में पदस्थ सहायक शिक्षक रोहित कुमार साहू, पिता स्व. कौशल साहू, निवासी ग्राम मोखला, जिला राजनांदगांव को शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण ‘शिक्षादूत’ सम्मान से सम्मानित किया गया । यह सम्मान उन्हें विद्यालय एवं विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के लिए किए गए उल्लेखनीय, नवाचारी एवं अनुकरणीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया।
सम्मानित होने पर विद्यालय परिवार, शिक्षक साथियों, मित्रों एवं ग्रामवासियों के अलावा जिला साहू संघ के अध्यक्ष नोबल साहू , जिला महामंत्री नीलममणि साहू , अनिल साहू , अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक यशवंत साहू ,परदेशी साहू , माधव साहू , महेन्द्र कुमार बघेल मधु , तहसील साहू संघ राजनांदगांव के अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू , मीडिया प्रकोष्ठ संयोजक ईश्वर साहू, संस्था प्रधान नारायणी ठाकुर, शिक्षिकाएं नीलम जैन एवं पुष्पा साहू, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष निर्भय पटेल, सरपंच रोशन साहू अमलीडीह, सरपंच चुम्मन हेम शंकर साहू मोखला, लखनलाल साहू ” लहर ” मोखला, ओमप्रकाश साहू “अंकुर”, सुरगी,थंगेश्वर साहू,माखनलाल रात्रे संकुल प्रभारी अर्जुनी, हूमनलाल साहू संकुल प्रभारी धनगांव, वासुदेव साहू मोखला, एसएमसी उपाध्यक्ष चित्ररेखा सोनकर, रसोइया उमेश्वरी पटेल एवं भगवती पटेल, विद्यालय के छात्र-छात्राओं सहित शिक्षक संघ तथा अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ, जिला साहू संघ ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।विज्ञप्ति की जानकारी जिला साहू संघ राजनांदगांव साहित्य प्रकोष्ठ के सचिव लखनलाल साहू ” लहर ” ने दी।















Leave a Reply