राजनांदगांव : मार्शल आर्ट्स : जम्मू में केसीजी के खिलाड़ियों ने जीते 5 पदक…

गंडई पंडरिया , जम्मू में आयोजित 15वीं वोविनाम मार्शल आर्ट्स नेशनल चैंपियनशिप 2026 में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का मान बढ़ाया। प्रतियोगिता में खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के सात खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिसमें जिले के खिलाड़ियों ने 1 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य सहित कुल पांच पदक अपने नाम किए।

जम्मू के भगवती नगर इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 3 से 6 सितंबर तक आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के 23 राज्यों वं केंद्र शासित प्रदेशों से करीब 700 खिलाड़ियों एवं अधिकारियों ने हिस्सा लिया। छत्तीसगढ़ से कुल 22 खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल हुए। छुईखदान की प्रतिभाशाली खिलाड़ी गरिमा सिंह चौहान ने अंडर-10 वर्ष आयु वर्ग के 35 किलोग्राम से कम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।

वहीं बेनजीर ताज फातिमा और यशस्वी वर्मा ने अपने-अपने वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किए। शौर्य सिंह चौहान ने कांस्य पदक जीता। टीम के मैनेजर मुकेश सिंह चौहान ने भी ओवर-17 वर्ष, 75 किलोग्राम भार वर्ग में दमदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।

23 राज्यों के खिलाड़ियों के बीच शानदार प्रदर्शन राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन वोविनाम जम्मू-कश्मीर द्वारा वोविनाम एसोसिएशन ऑफ इंडिया तथा जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल के सहयोग से किया गया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि रघुनाथ बाजार एसोसिएशन, जम्मू के महासचिव अमित गोयल तथा विशिष्ट अतिथि वोविनाम जम्मू-कश्मीर के चेयरमैन डॉ. अमित वैद उपस्थित रहे।

अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को पदक व प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। केसीजी जिले के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से जिले के खेलप्रेमियों खिलाड़ियों में उत्साह बढ़ा है।

See also  GST विभाग में 42 टैक्स इंस्पेक्टर्स की नियुक्ति रद्द, भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी का खुलासा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *