राजनांदगांव : खराब एंबुलेंस की मरम्मत की जाए या कंडम घोषित कर नीलामी करें ….

राजनांदगांव : खराब एंबुलेंस की मरम्मत की जाए या कंडम घोषित कर नीलामी करें ….

राजनांदगांव | जिला अस्पताल परिसर में खराब खड़ी एंबुलेंस के मामले में जल्द निर्णय लेने की जरूरत है। लंबे समय से उपयोग में नहीं आ रही एंबुलेंस यदि मरम्मत योग्य है तो उसकी तकनीकी जांच कर मरम्मत कराई जानी चाहिए। वाहन मरम्मत के लिहाज से अनुपयोगी या कंडम हो चुका है तो नियमानुसार प्रक्रिया पूरी कर नीलामी की कार्रवाई की जानी चाहिए। अस्पताल की उपयोगी जगह पर खराब वाहनों के खड़े रहने से पार्किंग की समस्या होती है। अस्पताल प्रबंधन को खराब एंबुलेंस की स्थिति स्पष्ट कर आगे की कार्रवाई करने की जरूरत है।

See also  श्रमवीरों के परिश्रम और पसीने से हो रहा समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *