मोहला | जिला मुख्यालय मोहला में गणेश उत्सव हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया जा रहा है। नगर के प्रमुख स्थानों पर भगवान श्रीगणेश की भव्य मूर्तियां स्थापित की गई है। नगर के जय स्तंभ चौक, बाजार चौक, गोटाटोला रोड वार्ड नंबर 4, हॉस्पिटल चौक व आसपास के सभी चौक-चौराहों पर भगवान गणेश की आकर्षक प्रतिमाएं स्थापित की गई है।
सुबह-शाम पंडालों में आरती, भजन-कीर्तन की जा रही है। इस वर्ष एक से बढ़कर एक कलात्मक मूर्तियां बनाई गई है। स्थानीय युवा समितियों और गणेश उत्सव समितियों के द्वारा आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी गणेश पर्व की धूम है।













Leave a Reply